ट्रक बरामद, चालक का पता नहीं

सिसई : सिसई के महुआडिपा के पास एक लावारिस ट्रक (जेएच 05 एबी-8187) सिसई पुलिस ने बरामद किया है. यह ट्रक चतरा–इटखोरी के थनो यादव का है. 24 जुलाई को चालक विनोद यादव पश्चिम बंगाल के हलदिया से एक्साइड बैट्री लाद कर टाटा के लिए चला था. पर वह टाटा नहीं पहुंचा. इस पर ट्रक […]
सिसई : सिसई के महुआडिपा के पास एक लावारिस ट्रक (जेएच 05 एबी-8187) सिसई पुलिस ने बरामद किया है. यह ट्रक चतरा–इटखोरी के थनो यादव का है. 24 जुलाई को चालक विनोद यादव पश्चिम बंगाल के हलदिया से एक्साइड बैट्री लाद कर टाटा के लिए चला था. पर वह टाटा नहीं पहुंचा. इस पर ट्रक मालिक ने काफी खोजबीन की.
न तो चालक का पता और न ही ट्रक का. शनिवार की रात सिसई पुलिस ने सिसई के महुआडीपा में लावारिस ट्रक को देख छानबीन की और ट्रक में लिखे मोबाइल पर संपर्क किया तो ट्रक मालिक का पता चला. ट्रक मालिक रविवार को सिसई थाना आ कर ट्रक की पहचान की. उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को बैटरी लादने पर मोबाइल पर बात हुई थी. उसके बाद से चालक से संपर्क नहीं हो सका. ट्रक पर लगभग 19 लाख का बैटरी लदा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




