आज आएगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में पाएं मार्कशीट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल यानी AHSEC आज 28 अप्रैल 2026 को HS Final Examination 2026 का रिजल्ट जारी करेगा. शिक्षा मंत्री रणोज पेगू ने इस बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

Assam Board 12th Result 2026: असम बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट सुबह 10:30 बजे घोषित किया जाएगा. इससे पहले सुबह 7:30 बजे आधिकारिक प्रेस रिलीज भी जारी होगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रणोज पेगू ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं. असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे जारी होगा. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर करें चेक

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे. छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर Assam Board 12th Result 2026 चेक कर सकते हैं.

  • ahsec.assam.gov.in
  • results.ahsecregistration.in

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Assam Board 12th Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ndtv.com की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं.
  • Assam Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट धीमी चल रही हो या इंटरनेट की समस्या हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और ASSAM12 लिखकर उसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें. फिर इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय बाद आपका रिजल्ट SMS के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: आने वाला है ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, UID और Index Number से करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola