आने वाला है ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, UID और Index Number से करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :26 Apr 2026 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
ICSE Board 10th Result 2026

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

ICSE Board 10th Result 2026: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से ICSE Board 10th की मार्कशीट अपलोड की जा रही है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

ICSE Board 10th Result 2026: आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में ही रिजल्ट जारी हो सकता है.

UID और Index Number रखना होगा तैयार

ICSE Board का Result 2026 चेक करने के लिए छात्रों को अपना UID यानी Unique ID और Index Number पहले से तैयार रखना होगा. बिना इन दोनों डिटेल्स के रिजल्ट देखना मुश्किल हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाना होगा.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. बाद में स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट भी दी जाएगी. इसलिए अभी ऑनलाइन रिजल्ट को सुरक्षित रखना जरूरी है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

ICSE Board 10th Result 2026 चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
  • वहां ICSE Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना UID और Index Number दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिए गए Captcha Code को भरें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

SMS से भी चेक करें ICSE Board 10th Result

अगर रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में दिक्कत आए, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यह तरीका काफी आसान और तेज है. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें- ICSE . अब इस मैसेज को 09248082883 नंबर पर भेज दें. कुछ ही समय में आपका रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: 12वीं CBSE Board रिजल्ट आने से पहले जान लें कैसे तय होते है नंबर? समझिए पूरा गणित

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola