उपमुखिया को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव

Published at :31 Jul 2013 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
उपमुखिया को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव

कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के पंडरा पंचायत के उपमुखिया बिलचैन देवी को हटाने के लिए पांच वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया. वार्ड सदस्यों का कहना है कि उपमुखिया निजी स्वार्थ में डूबी हुई हैं. पंचायत के अन्य वार्ड सदस्यों के साथ उपमुखिया का समन्वय नहीं है. साथ ही अपने कार्य के प्रति काफी लापरवाह […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के पंडरा पंचायत के उपमुखिया बिलचैन देवी को हटाने के लिए पांच वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया. वार्ड सदस्यों का कहना है कि उपमुखिया निजी स्वार्थ में डूबी हुई हैं. पंचायत के अन्य वार्ड सदस्यों के साथ उपमुखिया का समन्वय नहीं है.

साथ ही अपने कार्य के प्रति काफी लापरवाह रहती हैं. वार्ड सदस्य अमानत अंसारी, राजमुनी देवी, रानी देवी, बंधन उरांव, अर्चना देवी ने पंचायत समिति के सचिव को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी है.

सदस्यों के साथ समन्वय नहीं होने के कारण पंचायत में विकास का कार्य अवरुद्ध हो रहा है. प्रखंड के 14 पंचायतों में पंचायत चुनाव के बाद किसी चयनित जनप्रतिनिधि को हटाने के लिए पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola