बोल बम के नारों से गूंजा जिले का हर कोना

लोहरदगा : सावन की पहली सोमवारी पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया. शिव भक्तों ने विभिन्न शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया. कांवर से जल लेकर शिव भक्त शिवालय पहुंचे और शिवलिंग में जल अर्पण किया. अहले सुबह से ही शिवालयों में भीड़ उमड़ी थी. खखपरता शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव […]
लोहरदगा : सावन की पहली सोमवारी पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया. शिव भक्तों ने विभिन्न शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया. कांवर से जल लेकर शिव भक्त शिवालय पहुंचे और शिवलिंग में जल अर्पण किया.
अहले सुबह से ही शिवालयों में भीड़ उमड़ी थी. खखपरता शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, महादेव मंडा, अखिलेश्वर धाम, कोराम्बे, स्वयंभू महादेव मंदिर छतरबगीचा सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी थी.
लोहरदगा के अनेक शिव भक्त पैदल चल कर रांची पहाड़ी मंदिर पहुंचे और वहां जलाभिषेक किया. बोल बम के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान था. गेरुवा वस्त्र धारण किये शिव भक्त काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
कुटिया शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया. रवि अग्रवाल ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




