पांच दिन से लापता महिला का शव बरामद, तीन गिरफ्तार

Published at :23 Jul 2013 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
पांच दिन से लापता महिला का शव बरामद, तीन गिरफ्तार

कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली से पिछले पांच दिनों से गायब महिला सुमति उरांव का क्षत विक्षत शव सोमवार को चीरी नदी से बरामद कर लिया गया है. महिला की हत्या लाठी से पीट कर की गयी है. इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शव को […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना क्षेत्र के दोबा बरटोली से पिछले पांच दिनों से गायब महिला सुमति उरांव का क्षत विक्षत शव सोमवार को चीरी नदी से बरामद कर लिया गया है. महिला की हत्या लाठी से पीट कर की गयी है.

इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. दोबा बरटोली निवासी राजेंद्र उरांव की पत्नी सुमति उरांव 17 जुलाई की सुबह चार बजे रोपा रोपने की बात कह कर घर से निकली थी. पुलिस का कहना है कि 17 जुलाई को वह कड़ाक फंगाटोली पहुंची और एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास कर रही थी.

इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. एक युवक ने लाठी से माथे पर वार कर दिया. इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रात्रि में महिला का हाथ पांव बांध कर बराटपुर नदी में फेंक दिया.

इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया एवं 21 जुलाई की रात्रि महिला का शव चीरी पतरा में नदी किनारे से बरामद कर लिया. पुलिस ने सुमति की हत्या के आरोप में हनु उरांव, दानियल उरांव एवं अमित उरांव को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola