एड्स से भी खतरनाक है हेपेटाइटिस-बी

Published at :22 Jul 2013 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
एड्स से भी खतरनाक है हेपेटाइटिस-बी

लोहरदगा : पतरोटाली स्थित सृष्टि कार्यालय में हेपेटाइटिस–बी जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर रिसर्च इंडिया के सुनील कुमार सिंह ने हेपेटाइटिस–बी ने बताया कि हेपेटाइटिस बी एड्स से भी अधिक खतरनाक, जानलेवा एवं लाइलाज बीमारी है. हेपेटाइटिस–बी से भारत वर्ष में प्रति वर्ष लगभग 10 लाख लोगों की असामयिक मृत्यु होती है. एक सर्वे […]

विज्ञापन

लोहरदगा : पतरोटाली स्थित सृष्टि कार्यालय में हेपेटाइटिसबी जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर रिसर्च इंडिया के सुनील कुमार सिंह ने हेपेटाइटिसबी ने बताया कि हेपेटाइटिस बी एड्स से भी अधिक खतरनाक, जानलेवा एवं लाइलाज बीमारी है.

हेपेटाइटिसबी से भारत वर्ष में प्रति वर्ष लगभग 10 लाख लोगों की असामयिक मृत्यु होती है. एक सर्वे के अनुसार यदि हेपेटाइटिसबी से बचाव का कोई उपाय किया जाये तो आने वाले 15 वर्षो में हर तीसरा व्यक्ति हेपेटाइटिसबी से ग्रसित हो जायेगा.

उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रदूषित सूई, दूषित जल, सुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित मां से शिशु को, संक्रमित व्यक्ति के खांसने आदि कारणों से आसानी से फैलता है.

मौके पर संजय कुमार मिश्र, नरेश महतो, फुलमनी कुमारी, दिलीप तिग्गा, देवनाथ महली, सूरज साहू, सीता कुजूर, आरती कुमारी, आनंदी कुमारी, पुष्पा कुमारी, सपना किस्पोटा, सुखदेव भगत, कृष्णा उरांव, जगेश्वर भगत, रेशमा तिर्की, भगवान दास उरांव, कृष्ण कुमार मिश्र, किरण कुमारी, देवमनी उरांव, कलिंद्र उरांव, सुनील लोहरा, सचिन सिंघानिया, प्रकाश कुमार नायक, सुनीता भगत, गीता देवी, लाल रोबीन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola