आधार कार्ड बनाने के लिए उमड़ रही भीड़

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने के लिए उमड़ रही भीड़

लोहरदगा : सदर प्रखंड में आधार कार्ड बनाया जा रहा है. आधार कार्ड बनाने को लेकर काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. सुबह से ही लोग आधार कार्ड बनाने के लिए लाइन में खड़े रहे. किंतु एक ऑपरेटर द्वारा आधार कार्ड बनाये जाने के कारण लोगों का नंबर नहीं आ सका. लोग बिना आधार […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सदर प्रखंड में आधार कार्ड बनाया जा रहा है. आधार कार्ड बनाने को लेकर काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. सुबह से ही लोग आधार कार्ड बनाने के लिए लाइन में खड़े रहे. किंतु एक ऑपरेटर द्वारा आधार कार्ड बनाये जाने के कारण लोगों का नंबर नहीं आ सका.

लोग बिना आधार कार्ड बनाये घर वापस लौट गये. लोगों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के लिए और कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता है. तभी लोगों का एक दिन में आधार कार्ड बन पाना संभव है.

नाड़ी परीक्षण आज : लोहरदगा

आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में अरविंद दुबे के मकान में बंगलुरु के डॉ कामेश्वर सिंह प्रत्येक महीने की तीन तारीख को नाड़ी परीक्षण के माध्यम से मरीजों का इलाज करते हैं. बुधवार को डॉ श्री सिंह नाड़ी परीक्षण के माध्यम से मरीजों का इलाज करेंगे. नाड़ी परीक्षण के माध्यम से हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि का इलाज किया जाता है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola