हवा में उड़ा दो करोड़ के स्टेडियम का शेड

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
हवा में उड़ा दो करोड़ के स्टेडियम का शेड

लोहरदगा : बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान में बन रहे स्टेडियम के शेड में लगे लोहे की शीट हवा के झोंके से उड़ गयी. इसका निर्माण गुमला के संवेदक ओपी नरसरिया करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से करा रहे हैं. लोगों के मुताबिक, शेड निर्माण के समय ही कहा गया था कि इसमें […]

विज्ञापन

लोहरदगा : बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान में बन रहे स्टेडियम के शेड में लगे लोहे की शीट हवा के झोंके से उड़ गयी. इसका निर्माण गुमला के संवेदक ओपी नरसरिया करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से करा रहे हैं.

लोगों के मुताबिक, शेड निर्माण के समय ही कहा गया था कि इसमें लगायी जा रही लोहे की शीट हल्की व पतली है. ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मोतीलाल ने बताया : उपायुक्त का निर्देश है कि 15 अगस्त के पूर्व स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराना है. इसलिए संवेदक को डरा-धमका कर काम कराया जा रहा है.

जो भी त्रुटियां हैं, उसे दूर करा लिया जायेगा. इस संबंध में संवेदक से फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका फोन बंद मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola