रोपवे का निर्माण कार्य महिलाओं ने रुकवाया

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
रोपवे का निर्माण कार्य महिलाओं ने रुकवाया

लोहरदगा : हिंडालको कंपनी द्वारा रोपवे का निर्माण घनी आबादी में करने का शास्त्री मुहल्ला की महिलाओं ने विरोध किया और निर्माण कार्य को रुकवाया. शास्त्री मुहल्ला के महिलाओं की मांग है कि घनी आबादी से दूर रोपवे का निर्माण कराया जाये, क्योंकि आये दिन रोपवे से दुर्घटना की समस्या बनी रहती है. पूर्व में […]

विज्ञापन

लोहरदगा : हिंडालको कंपनी द्वारा रोपवे का निर्माण घनी आबादी में करने का शास्त्री मुहल्ला की महिलाओं ने विरोध किया और निर्माण कार्य को रुकवाया. शास्त्री मुहल्ला के महिलाओं की मांग है कि घनी आबादी से दूर रोपवे का निर्माण कराया जाये, क्योंकि आये दिन रोपवे से दुर्घटना की समस्या बनी रहती है.

पूर्व में भी रोपवे के गिरने कई बच्चों की मौत हो गयी है. कंपनी अपने हठ से शास्त्री मुहल्ला के कई मकानों के ऊपर से रोपवे गुजारता है.

महिलाओं ने मांग किया है कि कंपनी रोपवे निर्माण को रोका जाये, नहीं तो हिंडालको कंपनी का गेट जाम किया जायेगा. विरोध करने वालों में मीना बाखला, समेला भगत, प्रभा गुप्ता, प्रभा देवी, बिमला देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी, अनिता सिन्हा, पूनम देवी, आशा देवी, सुमन देवी, पार्वती देवी, मंगरी देवी, रीता देवी, रेखा देवी, सुशीला देवी, देवमनी देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, मनोरमा सिंह आदि मौजूद थीं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola