35 हजार की ठगी, कार्रवाई की मांग

Published at :27 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
35 हजार की ठगी, कार्रवाई की मांग

भंडरा(लोहरदगा). भंडरा थाना क्षेत्र का धनामुंजी गांव निवासी रंजीत लकड़ा साइबर क्राइम का शिकार हुआ है. साइबर अपराधी रंजीत के एटीएम कार्ड सह शॉपिंग कार्ड का नंबर का उपयोग का 35 हजार रुपये का ऑनलाईन खरीददारी कर लिये है. रंजीत लकड़ा का एटीएम कार्ड भारतीय स्टेट बैंक भंडरा शाखा से निर्गत है. उसने भारतीय स्टेट […]

विज्ञापन

भंडरा(लोहरदगा). भंडरा थाना क्षेत्र का धनामुंजी गांव निवासी रंजीत लकड़ा साइबर क्राइम का शिकार हुआ है. साइबर अपराधी रंजीत के एटीएम कार्ड सह शॉपिंग कार्ड का नंबर का उपयोग का 35 हजार रुपये का ऑनलाईन खरीददारी कर लिये है. रंजीत लकड़ा का एटीएम कार्ड भारतीय स्टेट बैंक भंडरा शाखा से निर्गत है. उसने भारतीय स्टेट बैंक भंडरा शाखा के शाखा प्रबंंधक व भंडरा थाना को आवेदन देकर अपराधी पर कार्रवाई करने की मांग की है. रंजीत ने बताया है कि 24 अक्तूबर को मोबाइल नंबर 9800286079 से किसी व्यक्ति द्वारा अपने आप को भारतीय स्टेट बैंक पटना शाखा का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का नंबर पूछा. क थित शाखा प्रबंधक द्वारा पुराना पिन नंबर को बदल कर नया पिन नंबर जारी करने की बात कहते हुए पिन नंबर बताया गया. इसके बाद बताया गया कि मोबाइल पर कुछ मैसेज आयेगा और थेाड़ी देर बाद मोबाइल मंे ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज आने लगा. रंजीत के खाता से राशि खत्म होने तक अपराधी ऑनलाइन शॉपिंग किया. रंजीत के पास किया गया फोन नंबर अब बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola