भंडरा के ठाकुर बाड़ी परिसर में 8 से 14 मई तक गूंजेगा श्रीमद्भागवत का स्वर

Updated:
विज्ञापन

भंडरा के ठाकुर बाड़ी परिसर में 8 से 14 मई तक गूंजेगा श्रीमद्भागवत का स्वर

विज्ञापन

भंडरा. ग्राम भंडरा, जिला लोहरदगा में मई माह में आध्यात्मिक वातावरण छाने वाला है. ठाकुर बाड़ी परिसर में 8 मई से 14 मई 2026 तक श्री भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा. सात दिवसीय अनुष्ठान 8 मई को शुद्ध जलयात्रा और मूर्तिस्थापन से प्रारंभ होगा. 9 मई को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणि मंथन और जलाधिवास, 10 मई को मंडप पूजन, होम और अन्नाधिवास, 11 मई को फलाधिवास और नगर भ्रमण, 12 मई को महायज्ञ और राजोपचार, 13 मई को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और उत्तर पूजन तथा 14 मई को भागवत दर्शन, भंडारा, कथा, विसर्जन और विदाई के साथ संपन्न होगा. प्रतिदिन सुबह 6 बजे से पूजन और यज्ञादि कार्यक्रम होंगे, जबकि शाम 6 बजे से श्री गौरव कृष्णजी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा. यज्ञाचार्य आचार्य रमाकांत शास्त्रीजी रहेंगे. आयोजन समिति ने सभी धर्मानुरागी जनों से सपरीवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola