सड़क जाम से परेशान हैं लोग

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क जाम से परेशान हैं लोग

लोहरदगा : शहर में बाइपास सड़क निर्माण नहीं होने से शहरी क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या आम बात हो गयी है. बाइपास सड़क निर्माण नहीं होने से भारी वाहनों का परिचालन मेन रोड से होता है. शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक, बरवाटोली चौक, सोमवार बाजार आदि स्थानों में रोजाना सड़क जाम हो जाता है. […]

विज्ञापन

लोहरदगा : शहर में बाइपास सड़क निर्माण नहीं होने से शहरी क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या आम बात हो गयी है. बाइपास सड़क निर्माण नहीं होने से भारी वाहनों का परिचालन मेन रोड से होता है.

शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक, बरवाटोली चौक, सोमवार बाजार आदि स्थानों में रोजाना सड़क जाम हो जाता है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जाम से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं के साथ स्कूली विद्यार्थियों को होती है.

सड़क जाम के कारण वाहनों द्वारा प्रेशर हॉर्न बजाने से भी लोगों को काफी परेशानी होती है. जाम के कारण शहरी क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ गयी है. राहगीर अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola