दीवानापन ने अकाशी को हराया

लोहरदगा. अखड़ा समिति अकाशी के तत्वावधान मंे तीन दिवसीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरना मैदान अकाशी में दीवानापन फुदकी और प्रतिभा केंद्र अकाशी के बीच खेला गया. जिसमें दीवानापन फुदकी 1-0 से विजेता बना. समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत उपस्थित थे. मैच से पूर्व कार्तिक उरांव के चित्र […]
लोहरदगा. अखड़ा समिति अकाशी के तत्वावधान मंे तीन दिवसीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरना मैदान अकाशी में दीवानापन फुदकी और प्रतिभा केंद्र अकाशी के बीच खेला गया. जिसमें दीवानापन फुदकी 1-0 से विजेता बना. समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत उपस्थित थे. मैच से पूर्व कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर श्री भगत ने कहा कि खेल के माध्यम से आपसी भाइचारगी व प्रेम बढ़ता है. खिलाडि़यों की प्रतिभा सामने आती है. खेल को सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रखें, बल्कि लक्ष्य बना कर इसे रोजगार से जोड़ने का काम करें. 14 वर्षों में पहली बार कांग्रेस सरकार ने खेल नीति बना कर अच्छे खिलाडि़यों को नौकरी देने का क ार्य प्रारंभ किया है. मौके पर डोमना उरांव, रघुनंदन शाह, राम सेवक नाथ शाह, चंकु पाहन, छोटा बाबू तिवारी, विजय चौहान, किस्सा साहू, अभिषेक चौहान, फुलदेव उरांव, नारायण उरांव, उमाकांत शाहदेव, प्रेम उरांव, अनिता उरांव, विजेंद्र नाथ शाहदेव, शीत महतो, कुलदीप उरांव, रंजन उरांव, हैदर अंसारी, जुल्फान अंसारी, बिरसा उरांव आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




