सुरेश रैना ने की संजू सैमसन और अकील हुसैन की तारीफ, कहा-सुपर किंग्स ने स्मार्ट खेल दिखाया

Published by :Rajneesh Anand
Published at :24 Apr 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs MI

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस

Sanju Samson : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों का ही प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. 23 अप्रैल को चेन्नई और मुंबई की टीम जब आपसे में टकराई तो चेन्नई की टीम भारी पड़ी और उनके बैटर और बाॅलर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसकी वजह से सुपर किंग्स ने बड़ी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Sanju Samson : चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत में संजू सैमसन की सेंचुरी और अकील हुसैन के चौके (चार विकेट) की बड़ी भूमिका थी. संजू सैमसन की बेहतरीन पारी की पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने जमकर तारीफ की.

संजू ने स्मार्ट पारी खेली

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करके चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है. उसके खाते में 3 जीत और चार हार दर्ज हैं. मुंबई के खिलाफ खेलते हुए संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 101 रन बनाए और नाॅट आउट रहे. संजू के स्कोर की मदद से सीएसके ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को 208 रन का बड़ा टारगेट दिया. जियो हाॅट स्टार पर बात करते हुए सुरेश रैना ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने अपनी पारी स्मार्ट तरीके से बनाई. उसने शुरू में अपना समय लिया, सीधे बल्ले से खेला और अच्छी गेंदों का सम्मान किया. जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने संभलकर खेला और उनका सम्मान किया. संजू ने किसी भी ढीली गेंद का फायदा उठाने में कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने पेस का इस्तेमाल किया और गेंद को बहुत अच्छी तरह से खेला.

चेन्नई के बॉलर्स ने भी किया कमाल

सुरेश रैना ने चेन्नई के स्पिनर्स की भी बहुत तारीफ की और कहा कि मुंबई की टीम को 19 ओवर के अंदर 104 रन पर ऑल आउट कर देना भी गेंदबाजों की बड़ी उपलब्धि थी. नूर अहमद, हुसैन और अंशुल कंबोज ने किफायती गेंदबाजी की और चेन्नई को बड़ी जीत दिलाने में सफल रहे. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, इस मैच में जो बात सबसे अलग थी, वह थी चेन्नई के स्पिनर्स का विकेट लेने का इरादा. वे असल में गेंद को स्पिन कर रहे थे, जो आजकल T20 क्रिकेट में हमेशा नहीं दिखता. इस पिच पर टर्न काफी था और उन्होंने इसका शानदार इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें : लखनऊ के बटर चिकन के दीवाने हैं मिचेल मार्श

H-1B Visa पर 3 साल तक रोक लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद में पेश, कानून बना तो भारतीयों की नौकरी पर खतरा

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola