गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास

गर्मियों के लिए मैंगो ड्रिंक्स
Summer Special Drinks: गर्मियों के दिनों में अगर आप रोज एक जैसी ड्रिंक्स पीकर बोर हो चुके हैं, तो आम से बने कुछ मजेदार ड्रिंक्स आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. ये स्वाद में शानदार होने के साथ शरीर को फ्रेश रखने में भी मदद करते हैं. इन गर्मियों में अपनी फैमिली के साथ इनका मजा जरूर लें.
Summer Special Drinks: गर्मियों के मौसम में हम ऐसी चीजें खाना या फिर पीना चाहते हैं जो हमारे शरीर को सिर्फ अंदर से ठंडक न मिले बल्कि फ्रेशनेस का भी एहसास हो. इस तरह के चीजों की जब बात होती है, तो आम से बने ड्रिंक्स का नाम जरूर उठता है. यह एक ऐसा फल है जिसे गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. अक्सर इसे हम काटकर खाना ही पसंद करते हैं लेकिन इससे कुछ मजेदार और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स भी तैयार किये जा सकते हैं. आम में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं, जो गर्मियों के इन दिनों में आपके शरीर को फ्रेश बनाकर रखने में मदद करते हैं. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में आम से बने किसी मजेदार ड्रिंक को ट्राई करना चाहते हैं, तो इस लिस्ट में हम आपके साथ कुछ बेहतरीन ऑप्शंस शेयर करने जा रहे हैं. आप इनमें से किसी भी ड्रिंक को काफी आसानी से तैयार कर सकते हैं.
आम पन्ना जरूर करें ट्राय
गर्मियों के दिनों में आम पन्ना को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. आप इसे कच्चे आमों से तैयार कर सकते हैं. जब आप इसकी पहली सिप लेते हैं तो आपको खट्टे-मीठे का जबरदस्त कॉम्बिनेशन महसूस होता है. यह आपके शरीर को अंदर से ठंडा कर देता है जिससे आप लू लगने की प्रॉब्लम से भी बचे रहते हैं. जब आप इसमें जीरा, काला नम और पुदीना डालकर इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं. दोपहर के समय सिर्फ एक ग्लास आम पन्ना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका
बच्चों का फेवरेट मैंगो शेक
बच्चों को मैंगो शेक हमेशा से पसंद आता है. यह एक काफी मीठा और गाढ़ा ड्रिंक है जिसे आपको इन गर्मियों में अपने बच्चे को जरूर पिलाना चाहिए. इसे पके हुए आम, दूध और चीनी का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. जब आप इसकी पहली सिप लेते हैं, तो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और साथ ही आपका पेट भी काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है. आप इसे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के अलावा शाम के समय में भी पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.
मैंगो स्मूदी भी है बेहतरीन ऑप्शन
अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक ट्राय करना चाहते हैं, तो मैंगो स्मूदी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इसे आम, दही और बर्फ का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है. अगर आप अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं तो आपको इस ड्रिंक को जरूर ट्राय करना चाहिए. यह एक बेहतरीन ड्रिंक है जिसमें आपको फाइबर और प्रोटीन भी मिलता है. इसे जब आप पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और साथ ही शरीर भी ठंडा रहता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान
मैंगो लस्सी भी कर सकते हैं ट्राय
गर्मियों के इन दिनों में आपको मैंगो लस्सी जरूर ट्राय करनी चाहिए. इसे तैयार करने के लिए आपको दही, आम का गूदा और थोड़ी से चीनी की जरूरत पड़ती है. इसका स्वाद काफी जबरदस्त होता है और इसके सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है. अगर आप गर्मियों के इन दिनों में शरीर को राहत पहुंचाना चाहते हैं, तो आपको इस ड्रिंक को एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए.
फैमिली के साथ एन्जॉय करें मैंगो मिंट कूलर
अगर आप कुछ यूनिक और बिलकुल ही नया ट्राय करना चाहते हैं, तो मैंगो मिंट कूलर आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. इसमें आम के रस, पुदीना और नींबू के ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जाता है. इसका टेस्ट काफी ज्यादा फ्रेश होता है और यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. अगर आप गर्मियों में इंस्टेंट रिलीफ चाहिए, तो आपको इस ड्रिंक को पूरी फैमिली के साथ जरूर ट्राय करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




