देवघर: जूही खातून जिला टॉपर, बेहतर रिजल्ट के बावजूद रैंकिंग में पिछड़ा, राज्य में 13वें स्थान पर पहुंचा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

देवघर डीईओ बिनोद कुमार लेफ्ट हैंड साइड पर और राइट हैंड साइड पर जिला टॉपर जूही खातून

JAC 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में देवघर जिले का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. जिले के पास प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में 1.27% का सुधार हुआ है, लेकिन राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिला 9वें से खिसक कर 13वें पायदान पर आ गया है. पालोजोरी की जूही खातून ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है. देखिए देवघर के टॉपर्स की पूरी लिस्ट और स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड.

विज्ञापन

JAC 10th Result 2026, देवघर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा गुरुवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणामों में देवघर जिले का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. इस वर्ष जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.28 रहा, जो पिछले वर्ष के 94.01 प्रतिशत के मुकाबले 1.27% बेहतर है. हालांकि, राज्य स्तर पर अन्य जिलों की तुलना में देवघर की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है. ये जिला पिछले वर्ष के मुकाबले चार पायदान नीचे खिसकते हुए राज्य में 13वें स्थान पर पहुंच गया है.

जूही खातून ने किया जिला टॉप

देवघर जिले की मेधा सूची में प्रॉप सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी की छात्रा जूही खातून ने 500 में से 485 अंक (97%) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वहीं, आरके हाईस्कूल, सरसा के राजेश मंडल 484 अंकों (96.8%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी- आयुष कापरी (पाथरोल), प्रीतम मंडल (सरसा) और प्यारी पल्लवी (देववैली हाईस्कूल) रहे, जिन्होंने 481 अंक हासिल किए.

Also Read: रामगढ़ डकैती कांड का खुलासा: शिव शंकर ज्वेलर्स लूट मामले में 7 गिरफ्तार, बिहार जा रहे थे लूटा हुआ सोना बेचने

सांख्यिकी और प्रदर्शन का विश्लेषण

इस वर्ष देवघर जिले से कुल 20,062 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 19,116 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए. सफल विद्यार्थियों में प्रथम श्रेणी से पास होने वालों की संख्या 8,563 रही, जबकि 9,419 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 1,134 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. इसके अतिरिक्त 941 परीक्षार्थी मार्जिनल श्रेणी में रहे.

संताल परगना प्रमंडल की स्थिति

संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों से कुल 83,539 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 80,052 सफल रहे. प्रमंडल का कुल औसत परिणाम 96.25% रहा, जो पिछले वर्ष (94.34%) से बेहतर है. सफल विद्यार्थियों में 38,015 लड़के और 45,155 छात्राएं शामिल हैं, जो महिला शिक्षा के सशक्तिकरण को दर्शाता है.

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बिनोद कुमार ने परिणाम को संतोषजनक बताते हुए कहा कि रैंकिंग में गिरावट एक चिंता का विषय है, जिस पर गहन मंथन किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने पालोजोरी के पीएम श्री दुबराजपुर विद्यालय, मोहनपुर के यूएचएस झिल्लीघाट और मारगोमुंडा के उत्क्रमित हाई स्कूल जैसे संस्थानों की सराहना की, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा. जिले के टॉप-10 मेधा सूची में इस बार 19 अलग-अलग विद्यालयों के छात्र शामिल हैं, जो यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर सुधरा है.

टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची

जूही खातून (पालोजोरी) – 485
राजेश मंडल (सरसा) – 484
आयुष, प्रीतम, प्यारी – 481
संध्या रानी, रुचि बरनवाल – 480
स्वीटी कुमारी (मधुपुर) – 479
आयुष कुमार (देवघर) – 478
दिव्या, रिद्धि – 476
शिवम, कुलदीप, आजम – 475
राखी, रिया – 474
विशाल, पीयूष – 472

Also Read: पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त से मिले गढ़वा के एसपी, विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola