15 अगस्त पर दिल्ली में सम्मानित होंगे बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख

Updated:
विज्ञापन

मुखिया को आमंत्रण पत्र देते डाकपाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख को 15 अगस्त पर दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है. वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होंगे.

विज्ञापन

देवघरः करौं प्रखंड क्षेत्र की बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख को 15 अगस्त को दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण पत्र मिला है. मंगलवार को पाथरोल के बारा स्थित उनके आवास पर डाक विभाग की लीना चौधरी, पोस्टमैन निर्मल कुमार और दीपक कुमार ने उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा.

विज्ञापन

बताया जाता है कि पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले झारखंड से देवघर जिले के करौं प्रखंड की बारा पंचायत के मुखिया मिंटू शेख और धनबाद जिले के एक मुखिया का चयन किया गया है. दोनों मुखिया को स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति के हाथों प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा.

मिंटू शेख करौं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं. राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने पर प्रखंड के मुखिया समाज और ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. मुखिया पिंकी देवी, मारुति देवी, अंजली देवी, सोहराब अंसारी, रवि दास, बद्रीनारायण साह, रवि मोहाली, जमील अंसारी, बालेश्वर, उप मुखिया तबस्सुम, प्रदीप दास सहित अन्य लोगों ने कहा कि बारा पंचायत के मुखिया को राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किए जाने से देवघर जिला और करौं प्रखंड का नाम रोशन हुआ है. इस दौरान लोगों ने पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह और बीडीओ ऋषि राज के प्रति आभार जताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola