शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर इंटक और महिला कांग्रेस ने किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यापर्ण करते हुए| Prabhat Khabar Network

मधुपुर में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है.

विज्ञापन

देवघरः मधुपुर प्रखंड के पटवाबाद में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की प्रमिला देवी, जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुभाष, सलमा बीवी व सविजन बीवी ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें फलदार पौधे लगाए गए. मौके पर इंटक के प्रदेश सचिव सह संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष और सादगी झारखंड के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ आदिवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देने तथा अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने केंद्र सरकार से शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola