घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर दे दी जान
मधुपुर रेलवे स्टेशन के पास 62 साल के एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह घरेलू विवाद से काफी परेशान थे.
देवघरः मधुपुर रेल थाना क्षेत्र के जोड़ामो और मधुपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पोल संख्या 293/7 के पास चांदमारी मोहल्ले में ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय किशन तुरी की मौत हो गई. मृतक चांदमारी मोहल्ले का ही निवासी था.
घटना अप टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई. हादसे के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही. घटना के संबंध में ट्रेन चालक ने रेलवे प्रशासन को सूचना दी कि एक वृद्ध ट्रेन के आगे आ गया था. चालक ने बताया कि उसने कई बार हॉर्न दिया और ट्रेन रोककर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था.
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही कि घरेलू विवाद से परेशान होकर किशन तुरी ने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूचना मिलने पर मधुपुर आरपीएफ और स्थानीय थाना के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










