सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग करें ग्राम प्रधान: अंचल निरीक्षक
बैठक करते सीआई निरंजन रजक व अन्य | Prabhat Khabar Network
मधुपुर में अंचल निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
देवघरः मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि सभागार में मंगलवार को अंचल निरीक्षक निरंजन रजक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया.
अंचल निरीक्षक ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान सह मूल रैयत अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि की पहचान कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना तत्काल अंचल प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैठक में राजस्व वसूली की स्थिति पर भी चर्चा की गयी. निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया गया. अंचल निरीक्षक ने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और राजस्व संग्रहण प्रशासन की प्राथमिकता है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










