आरोप पर कड़ी आपत्ति जतायी

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
आरोप पर कड़ी आपत्ति जतायी

लोहरदगा : जिले के कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने लोहरदगा के विधायक कमल किशोर भगत के उस आरोप को जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने एवं ठगने का कार्य करती है, को तथ्यों से परे बताते हुए इस आरोप का कड़ी आपत्ति जताया […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने लोहरदगा के विधायक कमल किशोर भगत के उस आरोप को जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने एवं ठगने का कार्य करती है, को तथ्यों से परे बताते हुए इस आरोप का कड़ी आपत्ति जताया है.

श्री साहू ने कहा है कि विधायक कमल किशोर भगत का जनता के बीच घटते जनाधार के कारण बौखलाहट में दिया गया बयान है. श्री साहू ने कहा है कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक उत्थान करने का कार्य आज तक करते आ रही है.

आदिवासियों के विकास के लिए जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, सभी कांग्रेस पार्टी की देन है.लोहरदगा से कमल किशोर विधायक हैं तो यह कांग्रेस पार्टी की ही देन है. कांग्रेस ने ही लोहरदगा विधानसभा को आदिवासियों के लिए आरक्षित किया था. कांग्रेस इस सीट को आरक्षित नहीं करती तो कमल किशोर लोहरदगा से विधायक नहीं बनते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola