बैंक के पास से बाइक की चोरी

कुडू (लोहरदगा) : कुडू नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया कुडू शाखा के समीप से अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े मोटरसाइकिल उड़ा ली. बैंक के समीप से मोटरसाइकिल चोरी की यह पहली वारदात है. कैरो थाना क्षेत्र के हनहट निवासी नईम अंसारी पिता खयामुदीन अंसारी बैंक में काम कराने आया हुआ था. मोटरसाइकिल बाहर खड़ा कर […]
कुडू (लोहरदगा) : कुडू नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया कुडू शाखा के समीप से अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े मोटरसाइकिल उड़ा ली. बैंक के समीप से मोटरसाइकिल चोरी की यह पहली वारदात है.
कैरो थाना क्षेत्र के हनहट निवासी नईम अंसारी पिता खयामुदीन अंसारी बैंक में काम कराने आया हुआ था. मोटरसाइकिल बाहर खड़ा कर वह अंदर जैसे ही घुसा दिन के लगभग 1.20 बजे चोर ने लाल रंग की पैशन प्रो (जेएच 01 एयू-7367) पर हाथ साफ किया.
बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि चोर मोटरसाइकिल चोरी करने के इरादे से ही बैंक परिसर के समीप काफी देर से घूम रहा था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जूट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




