ePaper

बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी पर हर्ष जताया

Updated at : 18 Feb 2020 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी पर हर्ष जताया

लोहरदगा : भाजपा के कोल्हान मीडिया प्रभारी व झारखंड भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा की राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह बाबूलाल मरांडी ने विकास का खाका खींचा. वह उनकी राजनितिक दूरदर्शिता रही. बाबूलाल मरांडी के राजनितिक कद […]

विज्ञापन

लोहरदगा : भाजपा के कोल्हान मीडिया प्रभारी व झारखंड भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा की राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह बाबूलाल मरांडी ने विकास का खाका खींचा. वह उनकी राजनितिक दूरदर्शिता रही.

बाबूलाल मरांडी के राजनितिक कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लंबे समय से पार्टी से दूर रहने के बावजूद जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे कदावर नेताओं ने उनका बाहें खोल कर स्वागत किया और पार्टी में पूर्व की भांति सम्मान के साथ वापसी करायी वह राज्य ही नहीं देश की राजनीति को एक नयी दिशा प्रदान करेगा़ भाजपा और शसक्त होगी.

श्री राय ने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व श्री मरांडी की गतिविधियों पर नजर बनाये रहा और इसी का परिणाम है की श्री मरांडी ने घर वापसी को अपनी सहमति दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola