विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ना होगा आसान, बांका-हंसडीहा के लोगों को जल्द मिलेगी कनेक्टिंग ट्रेन सुविधा

Updated:
विज्ञापन

विक्रमशिला एक्सप्रेस

Bhagalpur Railway Update: भागलपुर रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बांका-हंसडीहा रूट से विक्रमशिला एक्सप्रेस के लिए कनेक्टिंग ट्रेन और कहलगांव होकर वंदे भारत चलाने की तैयारी पूरी हो गई है. डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान नया होल्डिंग एरिया बनाने, स्कैनर सुधारने और यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway Update: बांका और हंसडीहा इलाके के यात्रियों के लिए जल्द अच्छी खबर मिल सकती है. रेलवे इस रूट से भागलपुर तक एक कनेक्टिंग ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोग आसानी से विक्रमशिला एक्सप्रेस पकड़ सकें. अभी इस रूट से भागलपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चलती, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बारे में जानकारी देते हुए डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बांका-हंसडीहा से भागलपुर के लिए कनेक्टिंग ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलते ही इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीआरएम ने की कई मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा

गुरुवार को डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता मालदा से आई टीम के साथ भागलपुर स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और कई योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना पर भी बात हुई. फोर-व्हीलर स्टैंड के आगे खाली पड़ी जमीन पर यह होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा. इसके लिए रैंप की लंबाई और जगह का भी निरीक्षण किया गया. इस एरिया को रैंप के जरिए स्टेशन से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक और वंदे भारत चलाने की तैयारी पूरी

भागलपुर से कहलगांव के रास्ते हावड़ा के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है. डीआरएम ने बताया कि डिवीजन की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है और अब रेलवे बोर्ड के निर्देश का इंतजार है. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को शुरू कराने के लिए गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे लगातार प्रयास कर रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने खराब पड़े लगेज स्कैनर को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया. साथ ही भीड़ को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों में जरूरत पड़ने पर स्पेशल रैक लगाने की भी बात कही.

रेलवे की ओर से अगले एक सप्ताह तक ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को रेल वन ऐप के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा स्टेशन परिसर में बने यूरिनल के ऊपर शेड लगाने और पार्सल घर के आसपास की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

नीतीश के बाद कौन? क्या पहली बार बीजेपी के पास होगी बिहार की कमान, इन नामों पर टिकी नजरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन