बड़हरवा स्टेशन पर दो फोर्स्ड लेआउट हटाये गये, ट्रेनों की गति क्षमता 30 किमी प्रति घंटा हुई
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे ने बड़हरवा स्टेशन पर दो फोर्स्ड लेआउट हटाकर ट्रेनों की गति क्षमता दोगुनी कर दी है. इससे परिचालन सुरक्षा और दक्षता में सुधार होगा.
भागलपुर. मालदा डिवीजन ने परिचालन सुरक्षा और ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए बड़हरवा स्टेशन के प्वाइंट संख्या 53 और 55बी पर बने दो फोर्स्ड लेआउट को हटा दिया. रेलवे के अनुसार यह कार्य 30 अगस्त को एक निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक में पूरा किया गया. इसके बाद संबंधित टर्नआउट पर ट्रेनों की गति क्षमता 15 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 30 किमी प्रति घंटा हो गयी है.
आपके शहर में
एक ही ट्रैफिक ब्लॉक में पूरा हुआ काम
कार्य का मार्गदर्शन मालदा के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने किया. वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) निलेश कुमार गौरव की देखरेख में इंजीनियरिंग टीम ने निर्धारित समय में कार्य पूरा किया. करीब साढ़े चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, सिग्नल और टीआरडी टीम ने समन्वय के साथ काम किया.
प्वाइंट संख्या 53 को पांच मीटर किया गया शिफ्ट
प्वाइंट संख्या 53 को बोनिदांगा की ओर पांच मीटर शिफ्ट किया गया. इसके साथ ट्रैक का रियलाइन्मेंट, 40 एमएम स्लीविंग, 55 ट्रैक मीटर रेल परिवर्तन और 70 ट्रैक मीटर ट्रैक अलाइनमेंट का काम किया गया. इसके अलावा बैलास्टिंग और पैकिंग का कार्य भी पूरा किया गया.
काम पूरा होने के बाद इस टर्नआउट पर ट्रेनों की गति क्षमता 15 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 30 किमी प्रति घंटा हो गयी. इससे इस हिस्से में ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी.
प्वाइंट संख्या 55बी को 2.2 मीटर किया गया शिफ्ट
वहीं, बड़हरवा स्टेशन के प्वाइंट संख्या 55बी को बोनिदांगा की ओर 2.2 मीटर शिफ्ट किया गया. इस स्थान पर 60 ट्रैक मीटर रेल बदलने के साथ 70 ट्रैक मीटर ट्रैक अलाइनमेंट, बैलास्टिंग और पैकिंग का कार्य किया गया.
सुरक्षा और परिचालन क्षमता में होगा सुधार
रेलवे के अनुसार फोर्स्ड लेआउट हटाने और ट्रैक में आवश्यक सुधार से ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा. ट्रैक की गुणवत्ता और अलाइनमेंट में सुधार के साथ संबंधित हिस्से में ट्रेनों की गति क्षमता बढ़ने से परिचालन दक्षता में भी सुधार की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए