बीएस कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, राज्य स्तर के लिए पांच प्रतिभागी चयनित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीएस कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, राज्य स्तर के लिए पांच प्रतिभागी चयनित

विज्ञापन

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज, लोहरदगा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें राष्ट्रीय विषयों पर अपनी राय रखने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था. विभिन्न संस्थानों के युवाओं ने दिखायी प्रतिभा : कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशि कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आये प्रतिभागियों ने लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे. प्रतियोगिता के निर्णायकों में सुभाष चंद्र कौशल, कोमल कुमारी, प्रो रोशन खलखो, अरुण राम और प्रो पूनम शामिल थे. निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तर्क क्षमता और विषय की समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया. राज्य स्तर के लिए हुआ चयन : प्रतियोगिता में श्रुति कुमारी प्रथम, दिव्या हर्षित द्वितीय, आकांक्षा कुमारी तृतीय, फलक नाज़ ने चतुर्थ और एपिल गुरिया ने पंचम स्थान प्राप्त किया. इन पांचों प्रतिभागियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे लोहरदगा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अर्जुन लकड़ा की भूमिका सराहनीय रही. इस अवसर पर प्रो आनंद मांझी, प्रो शारोन सुरीन, प्रो अंबिका प्रिया, प्रो संजय रविदास, डॉ अजय नाथ शाहदेव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola