लोहरदगा : किस्को समेत कई प्रखंडों में सोलर पंप वितरण, किसानों को मिलेगी सस्ती सिंचाई सुविधा
पंप सेट वितरण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में किसान समृद्धि योजना के तहत 28 किसानों को सोलर पंप सेट बांटे गए. इससे सिंचाई आसान होगी और खेती की लागत में कमी आएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
किस्को (लोहरदगा).कृषि विभाग लोहरदगा की ओर से किसान समृद्धि योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों के बीच सोलर पंप सेट वितरित किए गए. किस्को, पेशरार समेत अन्य प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 28 किसानों को पंप सेट दिए गए. विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती, आसान और टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है. सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप के इस्तेमाल से किसानों की डीजल और बिजली पर निर्भरता कम होगी. इससे खेती की लागत भी घटेगी.
समय पर सिंचाई से बढ़ेगा उत्पादन
सोलर पंप से खेतों में समय पर सिंचाई की सुविधा मिलने से फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लोहरदगा, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि विभाग के कर्मी और लाभुक किसान मौजूद थे. तकनीकी दल ने किसानों को सोलर पंप के संचालन और रख-रखाव की जानकारी भी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए