लोहरदगा : सेन्हा में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर मंथन, नियमित उपस्थिति पर जोर

Updated:
विज्ञापन

अभिभावक गोष्ठी में मौजूद आचार्य-आचार्या व अभिभावक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

सेन्हा (लोहरदगा). सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में कक्षा षष्ठ से दशम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई. इसका उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी और प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने किया. इस दौरान शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, संस्कार, नियमित उपस्थिति और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

प्रतिमा देवी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास भी विकसित होता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार पर नियमित ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सचिव सुदेश्वर साहू ने सभी के प्रति आभार जताया. मौके पर प्रतिभा देवी, संध्या कुमारी, मालती कुमारी, जयप्रकाश सिंह, सोनाक्षी कुमारी, संजना कुमारी, आनंद पांडेय, सुभाषिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, अरविंद कुमार समेत सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola