पूर्वजों से प्राप्त पहचान को बचाने के लिए हमें जड़ों से जुड़ना होगा : प्रवीण सिंह

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Mar 2026 9:25 PM

विज्ञापन

पूर्वजों से प्राप्त पहचान को बचाने के लिए हमें जड़ों से जुड़ना होगा : प्रवीण सिंह

विज्ञापन

किस्को़ बेठहठ पंचायत के हेसापीढ़ी स्थित पूर्व मुखिया लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव के आवास पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक हुई. कार्यक्रम में आगामी 15 मार्च को रांची में प्रस्तावित राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारी और होली मिलन समारोह पर चर्चा हुई. बैठक की शुरुआत जय भवानी के उद्घोष के साथ की गयी. नौकरी नहीं, रोजगार देने की सोच रखें युवा : राज्य संयोजक व पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वजों से प्राप्त पहचान को बचाने के लिए हमें जड़ों से जुड़ना होगा. उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ खेलकूद पर ध्यान देने और नौकरी पाने के बजाय नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया. डॉ अजय शाहदेव ने अतीत से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट होने की बात कही. वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष उदय शेखर ने हर टोले-कस्बे से लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया. प्रखंड स्तरीय समन्वय टीम बनी : सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय प्रखंड स्तरीय टीम गठित की गयी़ इसमें लाल नर्मदेश्वर नाथ शाहदेव, मृत्युंजय चौहान, लाल सचिन नाथ सहदेव, कृष्णा सिंह, अक्षय कुमार लाल और जय किशन सिंह को नामित किया गया. अंत में सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं. इस अवसर पर लाल राजेंद्र देव, ओंकार नाथ शाहदेव, लाल जन्मेजय शाहदेव, विजय चौहान, संजय चौहान, लाल संत नाथ शाहदेव, लाल पुनीत नाथ शाहदेव, लाल दीपू शाहदेव, विकास कुमार लाल व जय किशोर सिंह सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola