इलाज में देरी के आरोपों की जांच में जुटी टीम, सीसीटीवी में मिली अलग तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

इलाज में देरी के आरोपों की जांच में जुटी टीम, सीसीटीवी में मिली अलग तस्वीर

विज्ञापन

भंडरा़ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देशानुसार गठित जांच टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. टीम ने इलाज के अभाव में युवक की मौत के मामले की सघन जांच की. जांच दल में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, सिविल सर्जन, प्रखंड प्रमुख बरिया देवी व पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा उरांव शामिल थे. फुटेज में घंटों की देरी का दावा गलत मिला : जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें चिकित्सकों द्वारा घंटों देरी करने का आरोप सत्य नहीं पाया गया. फुटेज के अनुसार, युवक को शाम 6:22 बजे अस्पताल लाया गया, जिसे 6:24 बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने रिसीव किया. इसी दौरान अस्पताल के पास नाश्ता कर रहे पारा मेडिकल स्टाफ भी सूचना मिलते ही 6:26 बजे तक अस्पताल पहुंच गये थे. घटनास्थल पर ही हो चुकी थी मौत : सूत्रों के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि युवक की मौत सेगरा टोली स्थित घटनास्थल पर ही हो गयी थी. अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित किया था. बहरहाल, जांच दल ने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की बात कही है. इस मामले ने क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola