लोहरदगा हिंसा: कर्फ्यू में दो घंटे की ढील, लोगों ने शान से फहराया तिरंगा

लोहरदगा : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में लोहरदगा में गुरुवार को निकले जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा के चलते लगे कर्फ्यू में रविवार को दो घंटे की ढील दी गयी. ये ढील पांच थाना क्षेत्र में दी गयी, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद पाएंऔर झंडोत्तोलन कर सकें. लोहरदगा जिला […]
लोहरदगा : संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में लोहरदगा में गुरुवार को निकले जुलूस में पथराव के बाद हुई हिंसा के चलते लगे कर्फ्यू में रविवार को दो घंटे की ढील दी गयी. ये ढील पांच थाना क्षेत्र में दी गयी, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद पाएंऔर झंडोत्तोलन कर सकें.
पिछले तीन दिन से लगे कर्फ्यू के बावजूद तिरंगा शान से लहराया. झंडोत्तोलन को लेकर जिले में कर्फ्यू में ढील दी गयी जिससे लोगों ने तिरंगे को सलामी दी. डीसी आकांक्षा रंजन ने झंडोतोलन किया. इस दौरान एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए. डीसी ने परेड की सलामी ली.झंडोत्तोलन के बाद पुनः कर्फ्यू टाईट कर दिया गया. पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है. इधर शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










