जयंती सिंह के रूप में हुई अधजले शव की पहचान

Updated at : 17 Jan 2020 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती सिंह के रूप में हुई अधजले शव की पहचान

बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह का है युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस एकेडमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखा रही थी पुलिस मामले की जांच में जुटी लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के पास से मिले अधजली […]

विज्ञापन

बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह का है

युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस एकेडमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखा रही थी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
लोहरदगा : सदर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के पास से मिले अधजली युवती के शव की पहचान हो गयी है़ बरामद शव गुमला जिले के पालकोट नवाटोली निवासी छोटकू सिंह की पुत्री जयंती सिंह की है.
एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कुड़ू स्थित थ्री डी डांस अकादमी में बतौर डांस टीचर तीन साल से बच्चों को डांस सिखाती थी. लड़की पिछले 13 जनवरी की शाम से लापता थी. वह डांस एकेडमी के संचालक लक्की सोनी उर्फ सुमित कुमार के साथ गत तीन साल से रह रही थी. शव बरामद होने के बाद लोहरदगा सदर थाना तथा कुड़ू पुलिस की जांच में पता चला कि सदर थाना क्षेत्र के ईंटा से बरामद अधजला शव उसी लड़की का है.
गुरुवार को लड़की के परिजन पालकोट से लोहरदगा थाना पहुंचे तथा सदर अस्पताल में रखे गये शव की पहचान जयंती के रूप में की. इसके बाद लड़की के परिजन कुड़ू थाना पहुंचे तथा कुड़ू पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या कहां और किस कारण से हुई है पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. रांची की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola