ePaper

करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित

Updated at : 08 Jan 2020 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित

लोहरदगा : ट्रेड यूनियन, बैंक यूनियन समेत अन्य संगठनों द्वारा भारत बंद का आंशिक असर जिले में देखा गया. बैंक यूनियन के आह्वान पर भारत बंद को देखते हुए जिले के एसबीआइ को छोड़ कर सभी सरकारी बैंक बंद रहें. प्राइवेट बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम हुए. बैंकों की हड़ताल पर रहने से […]

विज्ञापन

लोहरदगा : ट्रेड यूनियन, बैंक यूनियन समेत अन्य संगठनों द्वारा भारत बंद का आंशिक असर जिले में देखा गया. बैंक यूनियन के आह्वान पर भारत बंद को देखते हुए जिले के एसबीआइ को छोड़ कर सभी सरकारी बैंक बंद रहें. प्राइवेट बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम हुए. बैंकों की हड़ताल पर रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कई बैंकों में ग्राहक पहुंचे, पर जब उन्हें मालूम हुआ कि बैंक बंद है, तो वे निराश होकर वापस लौट गये. बैंकों के बंद होने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. बैंक में लेन-देन बंद होने से खरीद-बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा. हालांकि एटीएम के खुले रहने के कारण सामान्य लेन-देन करनेवाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली. बैंकों की हड़ताल से एटीएम में लोग कतार में लग कर रुपये की निकासी करते देखे गये.
इधर, भंडरा में ट्रेड यूनियन, बैंक यूनियन समेत अन्य संगठनों द्वारा भारत बंद का असर देखा गया. बैंकों में काम नहीं हुआ. बैंक के कर्मचारी बैंक नहीं आये. भारत बंदी को लेकर बाजार में बंद कराने कोई नहीं निकला. सड़कें, वाहन, बाजार, कार्यालय, विद्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहें.
बैंक ऑफ इंडिया भंडरा ब्रांच में प्रबंधक प्रदीप कुमार रवि अपने सहकर्मी के साथ उपस्थित थे. लेकिन अन्य कर्मचारियों के नहीं रहने से काम नहीं हुआ. बैंक ऑफ इंडिया चट्टी शाखा में भी आम जनता का काम नहीं हुआ. ग्रामीण बैंक चट्टी शाखा भी बंद था. बैंक के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक में लेन-देन बंद होने से बाजार में खरीद-बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola