नगर परिषद कर्मियों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर परिषद कर्मियों को जल्द भुगतान का आश्वासन दिया

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में पुराना नगरपालिका से एक जुलूस निकाला गया. यह जुलूस नया नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी चबूतरा के पास सभा में बदल गया. सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सह राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों की मांगों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में श्री श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में मांग-पत्र सौंपा गया. इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ शिष्टमंडल की सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई. अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद मद का बकाया वेतन जल्द भुगतान कराया जायेगा और कंपनी से भी बात की जायेगी. चूंकि लोहरदगा नगरपालिका की स्थापना एक जुलाई 1888 को हुई थी, इसलिए आगामी एक जुलाई 2026 को कर्मियों के लिए वर्दी व झाड़ू आदि की व्यवस्था की जायकगी. मनमाने ढंग से हटायक गयक कर्मियों को काम पर वापस रखा जायकगा, जबकि वर्ष 2010 के बाद बहाल कर्मियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया राज्य स्तर से होगी. शिष्टमंडल में फूलदेव कुजूर, बंधू उरांव, विनय, अनिता, सुनीता, कलावती और संतोष उरांव शामिल थे. मतदाता सूची मैपिंग के लिए सात से 10 जून तक विशेष कैंप लोहरदगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के आदेशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिन मतदाताओं का नाम पिछले एसआइआर (2003) की मतदाता सूची से वर्तमान सूची में मैप नहीं हो पाया है, वे सात से 10 जून 2026 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक अपने बूथ पर मैपिंग करा सकते हैं. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola