थाली से दूर होती जा रही हैं सब्जियां

Updated at : 12 Dec 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
थाली से दूर होती जा रही हैं सब्जियां

लोहरदगा : महंगाई की मार से जनता त्रस्त है. अच्छे दिन की तलाश लोगों को बेसब्री से हैं. सब्जियों के लिए प्रसिद्ध लोहरदगा जिला में भी अब सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो गयी है. जिले में सब्जियों के भाव में आयी तेजी से लोग परेशान हैं. लोगों की रसोई घर से लगातार दूर होती […]

विज्ञापन

लोहरदगा : महंगाई की मार से जनता त्रस्त है. अच्छे दिन की तलाश लोगों को बेसब्री से हैं. सब्जियों के लिए प्रसिद्ध लोहरदगा जिला में भी अब सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो गयी है. जिले में सब्जियों के भाव में आयी तेजी से लोग परेशान हैं. लोगों की रसोई घर से लगातार दूर होती जा रही सब्जियां चिंता का कारण है.

एक तो महंगाई की मार, ऊपर से सब्जियों का राजा बन गया प्याज. लोहरदगा जैसे जिले में ₹120 रुपये किलो की दर से प्याज का बिकना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है. बाजार में प्याज तो उपलब्ध है लेकिन कीमतों में जो उछाल आयी है. उससे काफी परेशानी हो रही है. लाचारी में लोग पाव भर खरीद कर किसी तरह काम चला रहे हैं. सिर्फ प्याज की कीमत नहीं बढ़ी है. बाजार में सब्जियों की कीमत भी अचानक बढ़ गयी है.

लोहरदगा के बाजार में सब्जियों की कीमत कुछ इस प्रकार है : प्याज 120 रुपये, पटल 60 रुपया, शिमला मिर्च 60 रुपया, लहसुन 250 रुपया, टमाटर 30 रुपया, फूलगोभी 40 रुपया, भिन्डी 60 रुपया, बैंगन 20 रुपया, बीन 40 रुपया, पत्तागोभी 40 रुपया, आलू 20 रुपया, मूली 20 रुपया, मटर 60 रूपया, पालक 30 रुपया, गाजर 40 रुपया प्रति किलो हैं. लोग अब सब्जियां किलो के बजाए पाव में खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola