ePaper

व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर िदया िनर्देश

Updated at : 08 Nov 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर िदया िनर्देश

लोहरदगा़ : विधानसभा निर्वाचन-2019 के निमित्त 72-लोहरदगा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक उपेंद्र कुमार ध्रुव ने मीडिया कोषांग लोहरदगा का निरीक्षण किया गया. इसमें व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कोषांग को समाचार पत्र, टीवी, रेडियो में उम्मीदवार द्वारा पेड न्यूज की विशेष निगरानी रखने का निर्देश […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : विधानसभा निर्वाचन-2019 के निमित्त 72-लोहरदगा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक उपेंद्र कुमार ध्रुव ने मीडिया कोषांग लोहरदगा का निरीक्षण किया गया. इसमें व्यय प्रेक्षक ने मीडिया कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कोषांग को समाचार पत्र, टीवी, रेडियो में उम्मीदवार द्वारा पेड न्यूज की विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.

व्यय प्रेक्षक द्वारा लोकसभा-2019 के निर्वाचन में पेड न्यूज पर की गयी मॉनेटरिंग की जानकारी प्राप्त की. साथ ही प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के डीएवीपी रेट की भी जानकारी ली. व्यय प्रेक्षक ने प्रिंट मीडिया के सभी अखबारों की प्रतियों की जांच की.
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उप कोषांग ने विभिन्न स्थानीय चैनलों की मॉनेटरिंग से संबंधित जानकारी ली. मौके पर वरीय प्रभारी मीडिया कोषांग-सह-जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, प्रभारी पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो सहित प्रभारी पदाधिकारी मनोजित प्रसाद, वरुण शर्मा, दिव्या तिवारी, आशीष कुमार व मीडिया कोषांग के सभी प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola