लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में वृक्षारोपण किया गया

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 05 Jun 2026 10:47 PM

विज्ञापन

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में वृक्षारोपण किया गया

विज्ञापन

लोहरदगा. विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में 05 जून 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया. इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारी, पीएलए अध्यक्ष, लोक अभियोजक, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी उपस्थित थे. वहीं पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया. पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola