कुड़ू के सलगी शिशु मंदिर में करम की रंगत, पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने गाये सामूहिक गीत
फोटो (1) कार्यक्रम पेश करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
सलगी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में करम पर्व का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीतों और वेशभूषा के साथ प्रकृति संरक्षण व लोक संस्कृति का महत्व जाना.
कुड़ू (लोहरदगा). सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलगी में करम पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. आचार्यों और विद्यार्थियों ने करम देवता की पूजा-अर्चना कर करम डाल की स्थापना की. विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक करम गीत प्रस्तुत किये.
प्रधानाचार्य मनोहर साहू ने कहा कि करम पर्व प्रकृति संरक्षण, भाई-बहन के स्नेह और लोक संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है. सचिव कृष्णा प्रजापति ने विद्यार्थियों को लोक परंपराओं से परिचित कराया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव ने प्रकृति संरक्षण और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया.
पंचायत समिति सदस्य सलगी बाबूलाल उरांव ने विद्यार्थियों को करम पर्व के महत्व की जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए