भंडरा के सोरंदा में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर, खराब बिजली व्यवस्था से ग्रामीणों को मिली राहत
ट्रांसफार्मर लगा,उद्घाटन हुआ | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के सोरंदा में नया 25 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापित हुआ, जिससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से बड़ी राहत मिली है. सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से यह सुविधा पहुंची.
भंडरा (लोहरदगा). भौंरो पंचायत के राजस्व ग्राम सोरंदा स्थित पतरा टोली में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. मुखिया सुमंती तिग्गा ने फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया.
ग्रामीणों ने मुखिया के नेतृत्व में सांसद को आवेदन देकर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की थी. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया, जिसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया.
नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया. मौके पर लखन उरांव, मनोज उरांव, जगजीवन उरांव, शांति उरांव, शांति देवी, श्रवण उरांव, बदो उरांव, रेखा उरांव, जीतवाहन उरांव, मानती देवी, बुधना उरांव, बंधना उरांव समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए