मानसिक रूप से बीमार लोगों की सूचना दें

Updated at : 11 Oct 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार लोगों की सूचना दें

सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लोहरदगा : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पैनल अधिवक्ता राखा साहू एवं कुमार चंद्रशेखर ने मानसिक रूप से कमजाेर व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं समेत नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

लोहरदगा : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पैनल अधिवक्ता राखा साहू एवं कुमार चंद्रशेखर ने मानसिक रूप से कमजाेर व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं समेत नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से बीमार लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए. मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा कि मानसिक बीमारी किसी प्रकार की बीमारी नहीं है. हमें ऐसे लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से बीमार लोगों की सूचना हमें दें, ताकि ऐसे लोगों का सही उपचार हो सके. शिविर में नालसा स्कीम के तहत दिये जाने वाले लाभ से संबंधित पुस्तकों एवं पंपलेटों का वितरण किया. मौके पर पैनल अधिवक्ता जेपीएन सिंह, पीएलवी गौतन लेनिन, मंजू खाखा सहित कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola