ODF जिला लातेहार में खुले में शौच करने गये कलेश्वर भगत को भालू ने नोचा, घायल

लोहरदगा : ओडीएफ घोषित हो चुके लातेहार जिले के सोस में अहले सुबह पांच बजे शौच के लिए खेत में गये एक शख्स को जंगली भालू ने नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार उस शख्स का नाम कलेश्वर भगत है. कलेश्वर भगत किस्को प्रखंड के सेमरडीह गांव में अपने ससुर स्व रंथू […]
लोहरदगा : ओडीएफ घोषित हो चुके लातेहार जिले के सोस में अहले सुबह पांच बजे शौच के लिए खेत में गये एक शख्स को जंगली भालू ने नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार उस शख्स का नाम कलेश्वर भगत है.
कलेश्वर भगत किस्को प्रखंड के सेमरडीह गांव में अपने ससुर स्व रंथू टाना भगत के घर में रहता है जो कि सोमवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था. इसी बीच एक जंगली भालू ने उसपर हमला कर दिया.
इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया. किसी प्रकार कलेश्वर भगत भालू के चंगुल से खुद को बचाकर भागने में सफल रहा. जग ग्रामीणों से इस बात की जानकारी मिली तो ग्रामीण कलेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










