झारखंड में झगड़ रहे थे दो भाई, बचाने गये पिता को छोटे बेटे ने टांगी से काट डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2019 4:15 PM
लोहरदगा : झारखंड में एक पुत्र ने अपने पिता को टांगी से काटकर मार डाला. मामला लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि भंवरो नवा टोली निवासी सूकरा उरांव के दो बेटे देव कुमार उरांव और धन कुमार उरांव झगड़ रहे थे. बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को छोटे बेटे धन […]
लोहरदगा : झारखंड में एक पुत्र ने अपने पिता को टांगी से काटकर मार डाला. मामला लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि भंवरो नवा टोली निवासी सूकरा उरांव के दो बेटे देव कुमार उरांव और धन कुमार उरांव झगड़ रहे थे. बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को छोटे बेटे धन कुमार ने टांगी से काट डाला.
15 अगस्त की शाम को देव कुमार और धन कुमार में किसी बात पर लड़ाई हो गयी. बेटों की लड़ाई छुड़ाने के लिए सूकरा वहां पहुंचा. अचानक छोटे लड़के धन कुमार ने भाई से लड़ना छोड़ पिता को पीटना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में उसने टांगी से पिता पर हमला कर दिया. यह देख बड़ा भाई देव कुमार वहां से भाग गया.
पिता की हत्या करने के बाद धन कुमार भी ससुराल भाग गया. आसपास के लोगों ने सूकारा को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. यहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सूकरा ने दम तोड़ दिया. लोग सूकरा का शव लेकर गांव पहुंचे.
पुलिस को सूचना दिये बगैर लोग शुक्रवार (16 अगस्त, 2019) की सुबह सूकरा के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गये. लेकिन, इसी बीच पुलिस गांव पहुंची और सूकरा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्यारे पुत्र धन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल हुई टांगी भी बरामद कर ली गयी है. धन कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










