जल शक्ति अभियान को आंदोलन के रूप में लें

लोहरदगा : सदर प्रखंड के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, जनसेवक को बारिश के पानी को पंचायत स्तर पर गांव गांव में संचयन करने का तरीका एवं विधि के बारे में जानकारी दी गयी. बारिश […]
लोहरदगा : सदर प्रखंड के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, जनसेवक को बारिश के पानी को पंचायत स्तर पर गांव गांव में संचयन करने का तरीका एवं विधि के बारे में जानकारी दी गयी.
बारिश के पानी को रोकने के लिए श्रमदान कर उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया तथा सात जुलाई को सभी ग्राम में श्रमदान कर, शॉकपीट इत्यादि का निर्माण कर जल संचयन करने के लिए सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया एवं ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया.
इधर भंडरा प्रखंड के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जल संचयन, भू जल संवर्धन, नदी कटाव रोकने, पौधरोपण, शॉकपिट बनाने, तलाब, डोभा का जीर्णोद्धार सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में उपस्थित पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक,सहित अन्य कर्मचारियों को बरिश का पानी रोकने का जानकारी दी गयी.
मौके पर कहा गया कि जल शक्ति अभियान को प्रखंड में एक आंदोलन के रूप में लागू करना है. इस कार्य में पंचायत प्रतनिधियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर इस कार्य में जोड़ना है. सीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि जल शक्ति अभियान जल संचयन प्रकृति की विशेष मांग है. जिस स्थिति में जल स्तर का दोहन हो रहा है, भू गर्भ तेजी से नीचे जा रहा है, इन सभी को रोकने के लिए अभियान की आवश्यकता है. उपायुक्त द्वारा इस अभियान के देख-रेख के लिए भंडारा प्रखंड का वरीय पदाधिकारी एसडीओ ज्योति झा को नियुक्त किया है.
मौके पर बीएचओ डॉ मृत्युंजय कुमार, बीसीओ संजय भगत, बीइओ सुरेंद्र कुमार सहित सभी पंचायत सेवक, जनसेवक एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इधर सेन्हा प्रखंड के कार्यालय कक्ष में जल संरक्षण एवं जल संचयन अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही ग्राम में श्रम दान कर शॉकपिट इत्यादि का निर्माण कर जल संचयन करने के लिए सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया.
ग्राम स्तर पर लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. जल संचयन योजनाओं को 15 सितंबर तक योजना पूर्ण करते हुए एमआइएस में बंद करने का निर्देश दिया गया. इधर पेशरार प्रखंड के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, जनसेवक को बारिश के पानी को पंचायत स्तर पर गांव गांव में संचयन करने के तरीका एवं विधि के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




