जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

Updated at : 06 Jun 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

लोहरदगा : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. क्षेत्रीय कार्यालय से बलदेव साहू कॉलेज तक प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया. प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो […]

विज्ञापन

लोहरदगा : विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. क्षेत्रीय कार्यालय से बलदेव साहू कॉलेज तक प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया. प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने कहा कि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया है. मानव जीवन के लिए पर्यावरण जरूरी है. लोगों को वृक्ष लगाने व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया.

मौके पर वनपाल राजेंद्र राम, बनारी वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश रजक, वनपाल हरेंद्र सिंह, राजेंद्र पंडित, डिंबू उरांव, सुदेना लाल, वनरक्षी अनूप शाहदेव, राजेंद्र उरांव, किशोर, पंकज, नवीन, नवनीत, महावीर, विक्की, प्रदीप, संदीप, रमेश, अवधेश मौजूद थे. इधर, पर्यावरण दिवस पर युवा मित्र मंडल लोहरदगा के सदस्यों ने रघु टोली में पेड़ लगाये. युवा मित्र मंडल के सदस्यों ने पर्यावरण दिवस पेड़ लगा कर मनाया.
मौके पर युवा मित्र मंडल के धर्मेंद्र भगत, संदीप, राजू, राजेश कुमार, सुनील टोप्पो, विशाल मिंज, कृष्णा, लालू, सोमा, प्रदीप, नीरज आदि उपस्थित थे. इधर, नेहरू युवा केंद्र लोहरदगा के तत्वावधान में नेहरु युवा क्लब एकागुड़ी, गोल्डन यूथ क्लब सेन्हा, नेहरू युवा क्लब कुजरा, युवा सम्राट क्लब कैरो, नेहरू युवा क्लब किस्को द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एकगुड़ी ग्रामप्रधान कैला उरांव ने किया. नेहरू युवा क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने ग्राम में ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाये. ग्रामीणों को हो रहे पर्यावरण प्रदूषण के कारणों का विस्तारपूर्वक जानकारी दी और वायु प्रदूषण से होनेवाले विभिन्न बीमारियों को बताते हुए सभी के सहयोग से पेड़ लगाये व उसे सुरक्षित रखने को लेकर शपथ ली गयी. विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान कैला मुंडा ने ग्रामीणों को जागरूक कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की.
मौके पर नंदलाल महतो, ललिता कुमारी, राजमनी उरांव, एतवा उरांव समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे. इधर, कैरो में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बजरंग उरांव के नेतृत्व में कैरो प्रखंड के खरता ग्राम में पौधरोपन अभियान चलाया गया. मोर्चा के सदस्य व पार्टी समर्थकों द्वारा सड़क के किनारे फलदार पौधे लगाये गये. मौके पर बजरंग उरांव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है. किसी को पेड़ नहीं काटना चाहिए.
पेड़ लगाने के साथ-साथ पानी बचाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया. ग्राम प्रधान जयमंगल मुंडा ने प्रकृति संरक्षण को जन आंदोलन बनाये जाने के प्रति ग्रामीणों से आगे आने को कहा. इस गंभीर विषय को सभी को समझना होगा. मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष बजरंग उरांव, ग्राम प्रधान जयमंगल मुंडा, शंभु तिवारी, कृष्णा यादव, सुशेन यादव, सोमनाथ महली, मोहन यादव, विनोद यादव, बंधु उरांव, छत्रपाल उरांव, बुधवा टाना भगत, सोमरा उरांव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola