भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, मतदाता सूची सुधार पर जोर

Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, मतदाता सूची सुधार पर जोर

भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, मतदाता सूची सुधार पर जोर

विज्ञापन

भंडरा़ भारतीय जनता पार्टी भंडरा प्रखंड दक्षिणी मंडल क्षेत्र बिशुनपुर विधानसभा के अध्यक्ष बिपता उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई. बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित लोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन भंडरा मंडल में तीन एवं चार अप्रैल को होना तय हुआ है. इस निमित्त ज्यादा से ज्यादा लोग प्रशिक्षण में भाग लेकर संगठन को मजबूत करें. आने वाला चुनाव में हम सक्रियता के साथ मैदान में उतरे और आने वाला लोकसभा विधानसभा चुनाव में हमारे जीत सुनिश्चित हो .साथ ही झारखंड में हो रहे एस आई आर में हर बुथ में अपनी संगठन का बी एल ए टू की सक्रियता हो .जिन लोगों का नाम छूट गया है . वैसे लोगो का नाम जोड़ना एवं जिनका नाम एक से ज्यादा स्थान में हो ऐसे लोगों का नाम चिन्हित कर बी एल ओ को दे .ताकि आने वाला समय में सही-सही मतदाता रहे और गलत लोगों का नाम विलोपित करने के लिए अनुशंसा किया जाए ,आज की बैठक में मुख्य रूप से बालकृष्ण सिंह ,कलेश्वर साहू, राजू साहू ,करमु राम, जगदीश सिंह , रामा महतो ,महेश्वर सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola