डोभा में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

डोभा में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन

सेन्हा़ मवेशी चराने के दौरान डोभा में डूबने से नाबालिक बच्चे की हुई मौत हो गई . घटना सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंगहातू पंचायत अंतर्गत सेरेंगहातु बड़का टोली का बताया जा रहा है. बच्चा मवेसी चरवाही करने घर से सुबह निकला था.उस दौरान खेत में बना डोभा में बच्चे का डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो बच्चे को डोभा से निकाल कर आनन फानन में सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया.मृतक बालक का पहचान सेरेंगहातू बड़का टोली निवासी स्वर्गीय दिवाकर भगत का 12 वर्षीय पुत्र पृथ्वीराज भगत के रूप में किया गया.इस अप्रिय घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ा.जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.वही घटना की सूचना सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही उनके निर्देश एएसआई श्रीकांत दास दलबल के साथ अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए घटना का जायजा लेते हुए.पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई. अज्ञात बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक घायल

लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक पर रविवार को एक अज्ञात बोलेरो के धक्के से बाइक सवार गुमला जिले के घाघरा निवासी कर्मदेव मुंडा (पिता तपेश्वर मुंडा) गंभीर रूप से घायल हो गया. धक्का मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया़ सूचना मिलते ही सेन्हा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया. पुलिस फिलहाल फरार बोलेरो और उसके चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola