धोबी समाज को हक दिलाने के लिए एकजुटता जरूरी : अवधेश बैठा

धोबी समाज को हक दिलाने के लिए एकजुटता जरूरी : अवधेश बैठा
कुड़ू़ अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सह रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद अवधेश बैठा रविवार को कुड़ू पहुंचे. रामनगर धोबी टोला में आयोजित समाजिक बैंठक में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष का कुड़ू पहुंचने पर कुड़ू ईकाई के द्धारा स्वागत किया गया. समाजिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा ने कहा कि धोबी समाज को गांव, पंचायत, प्रखंड, जिला व प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबुती प्रदान करने के लिए जागरुकता व जनसंपर्क अभियान चलाने की जरूरत है. बगैर जागरूकता अभियान के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज के लोगों तक नहीं पहुंचा जा सकता है. धोबी समाज को राजनीतिक व आर्थिक रूप से तभी मजबुती मिल सकती है जब समाज एकजुट होकर एक दिन सड़क पर आयेगा. झारखंड में धोबी समाज को उसका हक नहीं मिल पा रहा है इसके लिए समाजिक जागरूकता की जरूरत है. बैठक को कई अन्य ने संबोधित किया. बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित कुमार,राजू कुमार रजक, राकेश कुमार रजक,जनार्दन बैठा, सुजीत रजक, जयधन बैठा, ललकू बैठा, दीपक बैठा, आयुष कुमार राज, विष्णु बैठा, शिबू बैठा सहित अन्य शामिल थे. दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, चालक को लगी चोट
कुड़ू़ शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार देर रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया़ इस घटना में दुकान क्षतिग्रस्त हो गया़ वहीं, ट्रेलर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है. रात में पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को निकाल कर जब्त कर लिया है. घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोट लगी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




