10 दिनों से रोरद व पेशरार में बिजली ठप, अंधेरे में ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
10 दिनों से रोरद व पेशरार में बिजली ठप, अंधेरे में ग्रामीण

10 दिनों से रोरद व पेशरार में बिजली ठप, अंधेरे में ग्रामीण

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखंड के रोरद व पेशरार पंचायत के दर्जनों गाँव में बीते 10दिनों से से बिजली ठप हैं.जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है.बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं.मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया हैं. गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरा गांव जाना पड़ रहा है.10 दिनों से केबल में समस्या होने के कारण गाँव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं.गांव के कई ग्रामीण बिजली विभाग को आवेदन देकर बिजली बहाल कराने की मांग की है.लेकिन बिजली बहाल करने की दिशा में विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बिजली व्यवस्था लचर रहने के कारण समय-समय पर समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ता है,स्थाई समाधान को लेकर विभाग गंभीर नही है.जिससे थोड़ी आंधी बारिश से ही बिजली गुल हो जाती है.ग्रामीण मनोज कुमार,महली,तिवारी महली,जोहर लाल महली, आशा देवी,तेतरी कुमारी,आरती कुमारी,प्रदीप खेरवार,बलि खेरवार,राज महली,व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि,बीते एक वर्ष में कई बार गांव में बिजली समस्या उत्पन्न हो चुकी हैं.कंपनी द्वारा लो क्वालिटी का केवल लगा दिया गया है जो बनाने के एक से दो दिन चलने के बाद भी खराब हो जाता है.इसे लेकर ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बिजली बहाल कराने की मांग की,लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.बिजली नही रहने से ग्रामीणों को हर वक्त सांप बिच्छू एवं जानवरों का भय बना रहता है.साथ ही स्कूली बच्चों का पढ़ाई पूरी तरह बाधित है.साथ ही जान माल का खतरा बना रहता है. एवं कृषी कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है.ग्रामीण विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहन करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola