भाजपा मंडल की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की बनी रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा मंडल की बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की बनी रूपरेखा

विज्ञापन

कुड़ू़ भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल के द्वारा आगामी प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर रविवार को योजना बैठक आयोजित की गई. बैठक कुड़ू के बरहानिया स्थित शिशु विद्या मंदिर में मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पहुंचे मंडल प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी प्रकाश नायक ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी है. बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह प्रशिक्षण एक दिवसीय है जिसमें कार्यकर्ताओं का रात्रि विश्राम भी निर्धारित स्थल पर किया जाना है. कार्यकर्ताओं इस प्रशिक्षण वर्ग में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लेंगे, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया . बैठक में धीरज प्रसाद, राजू कुमार रजक, अमित कुमार बंटू,विश्वजीत भारती, पंचम बैठा, रामखेलावन राम, आकाश कुमार राजा, सुदामा प्रसाद, पंकज भारती, राजेश प्रसाद, प्रकाश सिंह, बरुण बैठा,सरजू कुमार साहु, विनय कुमार, जतन मुंडा, शशि कुमार,सूरज प्रसाद साहु, सुनील यादव, कृष्णा कुमार, श्रवण यादव तथा अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola